पटना ग्रामीण: कार्यक्रम में लाइव नहीं जुड़ सके रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताई वजह
बापू सभागार में शुक्रवार को राणा भामा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाइव जुड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन वह लाइव नहीं जुड़े। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे बापू सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी।