हुसैनगंज: अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में छाता मस्जिद के पास से एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता मस्जिद के पास से अवैध रूप से शराब बेच रहे शराब धंधेबाज को पुलिस बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। वही कारवाई करते हुए जेल भेज दिया। वही शराब धंधेबाज की पहचान प्रेमचंद भगत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचनेवालों पर नकेल कसी जा रही है।