बाह: बटेश्वर के लखमीचंद बने भारतीय किसान संगठन एकता के प्रदेश सचिव
भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सरायघासी ने बटेश्वर निवासी लखमीचंद को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को मिलने पर लखमीचंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से संघर्ष करेंगे।