बाह: देवपुरा में आयोजित दंगल में जीतू पहलवान ने जीती आखिरी झंडे वाली कुश्ती
जैतपुर के देवपुरा नदगवा में आयोजित दंगल में जीतू पहलवान (ग्वालियर) और राजा पहलवान महुआशाला(आगरा) के बीच हुए आखिरी झंडे वाले मुकाबले में ग्वालियर के जीतू पहलवान को विजयी घोषित किया गया। यह रोमांचक मुकाबला दर्शकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा, जहां दोनों पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत के साथ अखाड़े में जोर-आजमाइश की।