बाह: पिनाहट के विद्यालय में झूलती विद्युत लाइन का वीडियो वायरल, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
पिनाहट कस्बा के एक निजी विद्यालय के प्रांगण में झूलती हुई विद्युत लाइन का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। वीडियो में दिख रही विद्युत लाइन तेज हवा के झोंकों से इस कदर हिल रही थी कि वह कभी भी टूट कर गिर सकती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।