बाह: बटेश्वर क्षेत्र के नोरंगी घाट पर महिला ने पुल से यमुना में लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
बटेश्वर चौकी क्षेत्र के नोरंगी घाट पर मंगलवार शाम को एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी । 25 वर्षीय प्रियंका, पत्नी सुभाष यादव, निवासी बहोरी डांडा, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद, का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद, गुस्से में आकर उसने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही बटेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची।