बाह: बसई अरेला में लापता किशोर ईंट भट्टे पर बंधक मिला, अपहरण का मुकदमा दर्ज
थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव वरपुरा का 17 वर्षीय किशोर, जो पांच दिनों से लापता था, पुलिस को एक ईंट भट्टे पर बंधक स्थिति में मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविंद्र, पुत्र रनवीर सिंह, 5 सितंबर को स्याही पुरा में दवा लेने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।