बाह: पिनाहट में उटंगन नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर संकट
उटंगन नदी में जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से पिनाहट के तटवर्ती गांवों में संकट गहरा गया है। करीब डेढ मीटर तक पानी बढ़ने के बाद कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे वहां के निवासियों में चिंता बढ़ गई है। रविवार शाम करीब 4 बजे से उटंगन नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ, जो मंगलवार सुबह तक लगभग डेढ़ मीटर तक पहुंच गया।