👉#सिटी पार्क में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने दी जानकारी
--#RWA की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए निवासी, प्रशासन और नागरिकों के बीच हुआ संवाद
शाहजहांपुर। जनगणना 2027 को लेकर नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिटी पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से सेंट्रल पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एडीएम एफआर अरविंद, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी एवं अतिरिक्त अधिकारी (मुख्यालय) नीलिमा यादव, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप और स्टेट मास्टर ट्रेनर अनूप वर्णवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने निवासियों से सीधा संवाद कर जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और नागरिकों की सहभागिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में भी इन आंकड़ों का उपयोग किया जाता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम सिंह ने की, जबकि संचालन हरिशंकर कनौजिया ने किया। इस दौरान सिटी पार्क फेज-1 के अध्यक्ष मनिल बाजपेई, फेज-2 के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, अरुण खंडेलवाल, दीपक सक्सेना, अरुण गुप्ता, अरुण दीक्षित, स्वाति सिंह, डॉ. संगीता मोहन, संदेश गुप्ता, अमित गुप्ता, नवीन शुक्ला, विकास बाजपेई, नवनीत प्रभाकर, राजवीर गौतम, सुचित पाण्डेय, राकेश सक्सेना, डॉ. हेमेन्द्र वर्मा, विवेक तुली, चंद्रशेखर और आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। RWA पदाधिकारियों ने अधिकारियों और कार्यक्रम में शामिल हुए सभी निवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
स्वाति सिंह