करैरा में गणपति बप्पा की स्थापना को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
करैरा। गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में धरणी फाउंडेशन एवं श्री गणेश सरकार सेवा समिति, बड़ा जैन मंदिर, कृष्णा गंज करैरा द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान श्री गणेश के प्रति विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।
आयोजकों द्वारा गणपति बप्पा की विधि-विधान से मूर्ति स्थापना के लिए यह धार्मिक आयोजन किया गया।
🙏 गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया 🙏
#गणपति_बप्पा_मोरया #गणेश_उत्सव #कलश_यात्रा #गणपति_मूर्ति_स्थापना #करैरा #कृष्णा_गंज #बड़ा_जैन_मंदिर #धरणी_फाउंडेशन #श्री_गणेश_सरकार_सेवा_समिति #भक्तिमय_माहौल #PNEWZINDIA #KareraNews #ShivpuriNews