जमुई: DM ने सभा कक्ष में विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 DM नवीन की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक सोमवारीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वीसी के माध्यम से भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम 'भारत की जनगणना 2027' के तहत जारी स्व-गणना और एच.एल.बी. क्रिएशन की प्रगति की समीक्षा की गई।