जमुई: जमुई में कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 4424 अभ्यर्थी हुए शामिल
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 जमुई के 13 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन आयोग द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का पहला चरण रविवार को 5 बजे शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा में कुल 4424 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 5128 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 2161 अभ्यर्थी शामिल हुए और 2615 अनुपस्थित रहे, वहीं दूसरी पाली में 2263 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।