कानपुर: पनकी पुलिस की मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों के पैर में लगी गोली, कुल 3 गिरफ्तार
पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने वाले गैंग के बीच शनिवार रात 10:30 बजे मुठभेड़ हो गई।एडीसीपी पश्चिम ने बताया मुठभेड़ में दो बदमाश अमित और शिवम के पैर में गोली लगी है।अमित,शिवम और अंकित को गिरफ्तार किया गया है।फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में समान बरामद हुआ है।