कानपुर: सचेंडी में भांजे के पति को पीटकर धमकाने के बाद की आत्महत्या, आरोपी मामा किया गया गिरफ्तार
सचेंडी में रविंद्र नाम के युवक ने अपनी भांजी आशा के पति मनीष कुमार को मारपीट कर धमकाया जिसके बाद मनीष कुमार ने आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट पर रविंद्र और आशा का नाम लिख दिया और बताया कि उसकी मौत की वजह सिर्फ यह दोनों होंगे। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को चकरपुर मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया है।