सीसामऊ थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त विकास कुमार को मुखबिर की सूचना पर बाकरगंज चौराहे के पास से शनिवार शाम 5:40 पर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया उपनिरीक्षक संकल्प पांडे के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।