कानपुर: बाबूपुरवा में चौकी के ठीक पीछे शटर काटकर पुलिस को चुनौती देते हुए हुई हजारों की चोरी
बाबूपुरवा में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। बगाही पुलिस चौकी के ठीक पीछे अमीना बेगम की कबाड़ की दुकान का शटर काटकर हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे बताया प्रकरण में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।