उचकागांव: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उचकागांव के पांच बीएलओ उत्कृष्ट कार्य के लिए ज़िला स्तर पर सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में उचकागांव प्रखंड का मान बढ़ा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण और निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उचकागांव प्रखंड के पांच बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।