मर्दन नाका शाखा से 42 भोजन पैकेट एकत्र, ज़रूरतमंदों तक पहुँचाए गए
बाँदा, 12 जुलाई 2026।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम एवं सदस्य डॉ. राकिब फ़ारूक़ी लगातार गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
आज, 12 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित दिन एवं समय पर दोनों सदस्यों ने मर्दन नाका मोहल्ले के 40 घरों से 40 भोजन पैकेट एकत्र किए। इसके अतिरिक्त निषाद फर्नीचर की ओर से 2 भोजन पैकेट प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 42 भोजन पैकेट बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम तथा सदस्य नसीर खान एवं नईम खान को सौंपे गए।
इसके बाद टीम द्वारा सभी 42 भोजन पैकेट ज़रूरतमंद एवं असहाय लोगों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाए गए।
संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए दुआ की कि
सहयोग के लिए संपर्क करें:
यदि आप बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के माध्यम से भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451, 8318456975
UP 90 Creator
#BandaRotiBank
#FoodForNeedy
#BandaNews
#HumanityFirst
Banda, Banda | Jul 13, 2026