मंझनपुर: चंपहा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर बालक हुआ गंभीर रूप से घायल, कौशांबी जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार चित्रकूट जिले से आया हुआ था मजदूरी करने के लिए। जहां पर रोड पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल बालक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।