मंझनपुर: पॉक्सो एक्ट में फ़रार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दंगल मैदान पश्चिम शरीरा से किया गिरफ्तार
कौशांबी की पश्चिम शरीरा पुलिस ने पश्चिम शरीरा दंगल मैदान से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम देवा सरोज है और इस पर पश्चिम शरीरा थाने में धारा 354 क, 504 के साथ 7/8 पाक्सो एक्ट में मुकदमा अपराध संख्या 25/ 24 दर्ज है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए माननीय न्यायालय के लिए आरोपी का चालान कर दिया है।