मंझनपुर: भरवारी में अचानक रेलवे फाटक बंद होने से हलाकान हुए परीक्षार्थी
जनपद कौशांबी का भरवारी रेलवे फाटक अचानक बंद होने से परीक्षार्थी परेशान हो गए। इस दौरान रेलवे लाइन के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। जिसके कारण 2 घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। इससे यूपी पुलिस में आरक्षी पद के लिए परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 100 मीटर दूर जाने के लिए उन्हें तीन से चार किमी का चक्कर काटना पड़ा।