बरेली: कर्मचारी नगर में कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा को स्कूटी ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा को स्कूटी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा घायल हो गई। घटनास्थल के पास में पुलिस चौकी थी इसलिए फौरन ही पुलिस पहुंच गई। लोगों की मदद से घायल छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल छात्रा का इलाज चल रहा है।