वनस्पति माई महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, एक अगस्त को होगा भव्य आयोजन
मोतिहारी में बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित प्रसिद्ध वनस्पति माई मंदिर परिसर में एक अगस्त को आयोजित होने वाले वनस्पति माई महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव को लेकर प्रशासन एवं आयोजन समिति पूरी तरह सक्रिय है। प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण की देखरेख में आयोजन स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice
Patna Rural, Patna | Jul 30, 2026