गुरूर: भैसमुंडी, धनगांव, रेंगाकठेरा व बघमरा में अवैध रेत उत्खनन कर रहे 8 वाहन-ट्रॉलियां व जेसीबी जब्त
Gurur, Balod | Jun 30, 2026 बालोद जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त जांच दल ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर और पांच ट्रॉलियां जब्त की हैं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों और पुलिस कैंप की अभिरक्षा में रखा गया है।