पटियाली: नरदौली चंडी देवी मेले का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पटियाली तहसील क्षेत्र के नरदोली स्थित प्राचीन चंडी देवी मेले का थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य चंचल सिरोही ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने मां चंडी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।