विदिशा नगर: वेतन की असमानता और अन्य कार्यों के हिसाब से वेतन जारी करने की मांग को लेकर पिछले कई सालों से संघर्ष जारी
विदिशा जिले की सभी 12 तहसीलों में काम कर रहे सर्वेयर अपनी मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर और मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन दिया। प्रदेश स्तरीय इस आंदोलन और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग भी दोहराई। सर्वेयारों ने बताया कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है।