विदिशा नगर: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, हुआ हंगामा, एसडीएम ने दी एफआईआर की चेतावनी
विदिशा शहर के अरिहंत विहार कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम पर बवाल हो गया। जैसे ही जेसीबी मशीन चालू हुई, स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर एसडीएम और पुलिस बल को बुलाना पड़ा।हंगामे के दौरान सीएमओ को जान से मारने की धमकी दी गई और जेसीबी रोक दी गई। अधिकारियों से गाली-गलौज भी की गई। और विवाद शुरू हुआ ।