विदिशा नगर: गंजबासौदा में प्रेमी ने मां और उसकी तीन साल की बेटी का गला दबाकर की हत्या
गंजबासोदा के वार्ड नंबर 8 में एक मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय रामसखी कुशवाहा के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को महिला के प्रेमी राजा उर्फ अनुज विश्वकर्मा ने अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि रामसखी पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग होकर अनुज के साथ रह रही थी