रॉबर्ट्सगंज: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 13 से 16 अगस्त तक भारी वर्षा का जारी किया अलर्ट
सोनभद्र में 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 13 और 14 अगस्त को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है, जबकि 15 और 16 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना है।