छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, नवा रायपुर में दिखी युवा छत्तीसगढ़ के विकास की गौरवशाली गाथा
छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर 'राज्योत्सव 2026' का शानदार आगाज़ हो गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और विष्णु भैया की गरिमामयी उपस्थिति में शुरू हुए इस तीन दिवसीय उत्सव में "युवा छत्तीसगढ़ के विकास की गाथा" साफ़ नजर आ रही है। "सशक्त नारी, युवा उड़ान" की थीम पर आधारित विकास प्रदर्शनी और शिल्पग्राम के माध्यम से राज्य की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। लोक संगीत की मिठास और आधुनिक छत्तीसगढ़ की तस्वीर ने पहले ही दिन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
#YuvaChhattisgarh #VikasGatha2026
#CGRajyotsav #SashaktNariYuvaUdaan
#NavaRaipur
Raipur, Raipur | Nov 2, 2026