बैराड़: 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। बैराड़ पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6 बजे मुखबिर की सूचना पर अनाज मंडी के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी बैराड़ के रूप में हुई है।