Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image
image

सफलता की कहानी भोपाल के युवा उद्यमी आरिन रत्नेश ने वैश्विक बाजार में बनाई पहचान फ्रांस को 46 हजार आईस्ड टी प्रीमिक्स पैक्स का निर्यात कर रचा सफलता का नया अध्याय मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के युवा उद्यमी एवं प्रमाणित टी टेस्टर श्री आरिन रत्नेश ने अपने नवाचार, परिश्रम और उद्यमशीलता के बल पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी स्टार्टअप कंपनी हरितिमा फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फ्रांस को 46,000 आईस्ड टी प्रीमिक्स पैक्स का सफल निर्यात किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके उद्यम की सफलता का प्रमाण है, बल्कि मध्यप्रदेश के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम की बढ़ती वैश्विक पहचान को भी दर्शाती है। आरिन रत्नेश ने युवावस्था में ही यह संकल्प लिया था कि वे भारतीय स्वाद और गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएंगे। चाय के क्षेत्र में विशेष ज्ञान और नवाचार आधारित सोच के साथ उन्होंने ऐसे उत्पाद विकसित किए, जो गुणवत्ता, स्वाद और आधुनिक उपभोक्ता आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। उनके द्वारा विकसित आईस्ड टी प्रीमिक्स उत्पादों को विदेशी बाजार में भी सराहना मिली, जिसके परिणामस्वरूप फ्रांस जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े स्तर पर निर्यात संभव हो सका। अपनी इस उपलब्धि पर आरिन रत्नेश ने मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शासन और एमएसएमई विभाग से मिले मार्गदर्शन, प्रोत्साहन तथा विपणन अवसरों ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी। विशेष रूप से मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर द्वारा वर्ष 2025 में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF-2025) में मध्यप्रदेश पवेलियन के माध्यम से उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर मिलने से उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने आरिन रत्नेश की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के युवा अब नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्टार्टअप्स और नवाचार आधारित उद्यमों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, ताकि युवाओं को अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए बेहतर अवसर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके। आज आरिन रत्नेश की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, नवाचार और दृढ़ संकल्प के साथ मध्यप्रदेश के युवा वैश्विक बाजार में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। आरिन रत्नेश की यह सफलता कहानी केवल एक उद्यमी की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह मध्यप्रदेश में विकसित हो रहे सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम, युवाओं की प्रतिभा और शासन की प्रोत्साहनकारी नीतियों का जीवंत उदाहरण है। CM Madhya Pradesh Chetanya Kasyap Startup India Department of MSME, Madhya Pradesh Industry Policy & Investment Promotion Department Jansampark Madhya Pradesh #भोपाल #bhopal

3 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

MORE NEWS

मध्यप्रदेश शासन द्वारा लॉन्च किया गया #harshportal
अब सही व्यक्ति तक सही योजना पहुंचेगी 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं का समग्र आकलन कर उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने हेतु Holistic Assessment of Requirement for Support and Handholding (HARSH) पोर्टल विकसित किया गया है। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो डेटा-आधारित एवं वैज्ञानिक पद्धति से कार्य करेगा।

शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके उपरांत भी सही जानकारी के अभाव में पात्र नागरिक कई बार लाभ से वंचित रह जाते हैं। अलग-अलग पोर्टल्स एवं जटिल प्रक्रिया के कारण उत्पन्न कठिनाई को दूर करने हेतु HARSH पोर्टल एक समाधानकारक पहल है जो योजनाओं तक पहुंच को आसान एवं पारदर्शी बनाएगा।

HARSH पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य 

1.  पात्र नागरिकों की सटीक पहचान कर योजनाओं का लक्षित एवं प्रभावी वितरण सुनिश्चित करना।
2.  रोजगार, कौशल विकास एवं शिक्षा के अवसरों में वृद्धि करना।
3.  नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना।
4.  विभिन्न विभागों की योजनाओं का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना ताकि "सही व्यक्ति तक सही योजना" पहुंच सके।
पंजीयन प्रक्रिया

 जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे https://harsh.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाकर "Registration" लिंक पर क्लिक करें। समग्र आई.डी. एवं मोबाइल ओ.टी.पी. सत्यापन के पश्चात पंजीयन पूर्ण किया जा सकता है। पंजीयन के उपरांत नागरिक अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आय, शिक्षा एवं कौशल संबंधी विवरण दर्ज करेंगे। दर्ज की गई जानकारी के आधार पर पोर्टल स्वचालित रूप से पात्रता के अनुसार शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं का सुझाव उपलब्ध कराएगा।
 जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सीएससी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नागरिकों को HARSH पोर्टल के संबंध में जागरूक करें तथा पंजीयन में सहयोग प्रदान करें। ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों एवं रात्रि चौपाल में भी इस पोर्टल के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा लॉन्च किया गया #harshportal अब सही व्यक्ति तक सही योजना पहुंचेगी मध्यप्रदेश शासन द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं का समग्र आकलन कर उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने हेतु Holistic Assessment of Requirement for Support and Handholding (HARSH) पोर्टल विकसित किया गया है। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो डेटा-आधारित एवं वैज्ञानिक पद्धति से कार्य करेगा। शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके उपरांत भी सही जानकारी के अभाव में पात्र नागरिक कई बार लाभ से वंचित रह जाते हैं। अलग-अलग पोर्टल्स एवं जटिल प्रक्रिया के कारण उत्पन्न कठिनाई को दूर करने हेतु HARSH पोर्टल एक समाधानकारक पहल है जो योजनाओं तक पहुंच को आसान एवं पारदर्शी बनाएगा। HARSH पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य 1. पात्र नागरिकों की सटीक पहचान कर योजनाओं का लक्षित एवं प्रभावी वितरण सुनिश्चित करना। 2. रोजगार, कौशल विकास एवं शिक्षा के अवसरों में वृद्धि करना। 3. नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना। 4. विभिन्न विभागों की योजनाओं का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना ताकि "सही व्यक्ति तक सही योजना" पहुंच सके। पंजीयन प्रक्रिया जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे https://harsh.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाकर "Registration" लिंक पर क्लिक करें। समग्र आई.डी. एवं मोबाइल ओ.टी.पी. सत्यापन के पश्चात पंजीयन पूर्ण किया जा सकता है। पंजीयन के उपरांत नागरिक अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आय, शिक्षा एवं कौशल संबंधी विवरण दर्ज करेंगे। दर्ज की गई जानकारी के आधार पर पोर्टल स्वचालित रूप से पात्रता के अनुसार शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं का सुझाव उपलब्ध कराएगा। जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सीएससी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नागरिकों को HARSH पोर्टल के संबंध में जागरूक करें तथा पंजीयन में सहयोग प्रदान करें। ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों एवं रात्रि चौपाल में भी इस पोर्टल के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक - उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा खुशवंत राय की बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन

    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवीन नगर स्थित खुशवंत राय की बावड़ी पर बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) पद्मश्री श्री मोहन नागर जी, पुरातत्व के क्षेत्र में अपने अतुल्य योगदान हेतु सम्मानित पद्मश्री नारायण व्यास, परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड, संभाग समन्वयक वरुण आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

  उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गत वर्ष बावड़ियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु श्रमदान एवं जन जागरण अभियान चलाया गया था जिसके परिणाम स्वरुप 2200 बावडियो की स्वच्छता तथा देखरेख का कार्य प्रारंभ हुआ है। इससे प्रेरित होकर हजारों बावड़ियों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित हुआ तथा समाज ने उन्हें सहेजने का प्रयास प्रारंभ किया है आपने बताया कि बावड़ियां आर्किटेक्चर का अनुपम उदाहरण है। पशुओं के लिए अलग प्रकार की बावड़ियों का निर्माण पानी भरने के लिए अलग प्रकार की बावरी का निर्माण एवं जलसंधारण के लिए विशेष प्रकार की बावड़ियों का निर्माण समय पर राजा महाराजाओं ने द्वारा किया गया है। आज के समय में यह बावड़िया जल संरक्षण की पुरोधा बनी हुई है तथा हमारे पुरखों की द्वारा हमें दिया गया उपहार है इसे हमें हमारे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रूप से सौंपना है। प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है। 

   पुरातत्वविद पद्मश्री श्री नारायण व्यास ने देश भर की प्राचीन बावड़ियों के निर्माण तथा उनकी उपयोगिता के इतिहास से उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया।आपने जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।

  कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लॉड द्वारा परिषद के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव के विषय में जानकारी दी। 

    कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री वरूण आचार्य जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी, विकासखंड समन्वयक नंदकिशोर मालवीय नवांकुर संस्था से श्री कैलाश लुवाना, श्रीमती पदमा दीक्षित, श्री ललितेश अग्रवाल, श्री नरेंद्र पांडे जी सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं तथा नवीन नगर के निवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन श्री भरत रघुवंशी एवं आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक श्री नंदकिशोर मालवीय ने किया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद 
#भोपाल #bhopal

प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक - उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा खुशवंत राय की बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवीन नगर स्थित खुशवंत राय की बावड़ी पर बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) पद्मश्री श्री मोहन नागर जी, पुरातत्व के क्षेत्र में अपने अतुल्य योगदान हेतु सम्मानित पद्मश्री नारायण व्यास, परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड, संभाग समन्वयक वरुण आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गत वर्ष बावड़ियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु श्रमदान एवं जन जागरण अभियान चलाया गया था जिसके परिणाम स्वरुप 2200 बावडियो की स्वच्छता तथा देखरेख का कार्य प्रारंभ हुआ है। इससे प्रेरित होकर हजारों बावड़ियों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित हुआ तथा समाज ने उन्हें सहेजने का प्रयास प्रारंभ किया है आपने बताया कि बावड़ियां आर्किटेक्चर का अनुपम उदाहरण है। पशुओं के लिए अलग प्रकार की बावड़ियों का निर्माण पानी भरने के लिए अलग प्रकार की बावरी का निर्माण एवं जलसंधारण के लिए विशेष प्रकार की बावड़ियों का निर्माण समय पर राजा महाराजाओं ने द्वारा किया गया है। आज के समय में यह बावड़िया जल संरक्षण की पुरोधा बनी हुई है तथा हमारे पुरखों की द्वारा हमें दिया गया उपहार है इसे हमें हमारे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रूप से सौंपना है। प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है। पुरातत्वविद पद्मश्री श्री नारायण व्यास ने देश भर की प्राचीन बावड़ियों के निर्माण तथा उनकी उपयोगिता के इतिहास से उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया।आपने जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लॉड द्वारा परिषद के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री वरूण आचार्य जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी, विकासखंड समन्वयक नंदकिशोर मालवीय नवांकुर संस्था से श्री कैलाश लुवाना, श्रीमती पदमा दीक्षित, श्री ललितेश अग्रवाल, श्री नरेंद्र पांडे जी सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं तथा नवीन नगर के निवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन श्री भरत रघुवंशी एवं आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक श्री नंदकिशोर मालवीय ने किया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद #भोपाल #bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

ग्लोबल स्किल पार्क के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 70 दुकानें और 42 झुग्गियों का अवैध कब्जा हटाया

10 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त, यहां बनेगी फोरलेन सड़क और ब्रिज 

जिला प्रशासन द्वारा संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। ग्लोबल स्किल पार्क के सामने स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए प्रशासन ने 70 दुकानों एवं 42 झुग्गीवासियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

यह कार्रवाई एसडीएम गोविंदपुरा श्री भुवन गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सौरभ वर्मा, राजस्व अमले, नगर निगम तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर लगभग 210 मीटर क्षेत्र में फैले करीब 4,000 वर्गमीटर (लगभग 43,000 वर्गफीट) शहरी भूमि क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। गाइडलाइन के अनुसार इस भूमि का मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये आंका गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद अब इस भूमि पर कार्यपालन यंत्री, राजधानी संभाग क्रमांक-02 द्वारा प्रस्तावित फोरलेन सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#भोपाल #bhopal

ग्लोबल स्किल पार्क के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 70 दुकानें और 42 झुग्गियों का अवैध कब्जा हटाया 10 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त, यहां बनेगी फोरलेन सड़क और ब्रिज जिला प्रशासन द्वारा संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। ग्लोबल स्किल पार्क के सामने स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए प्रशासन ने 70 दुकानों एवं 42 झुग्गीवासियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई एसडीएम गोविंदपुरा श्री भुवन गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सौरभ वर्मा, राजस्व अमले, नगर निगम तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर लगभग 210 मीटर क्षेत्र में फैले करीब 4,000 वर्गमीटर (लगभग 43,000 वर्गफीट) शहरी भूमि क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। गाइडलाइन के अनुसार इस भूमि का मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये आंका गया है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद अब इस भूमि पर कार्यपालन यंत्री, राजधानी संभाग क्रमांक-02 द्वारा प्रस्तावित फोरलेन सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #भोपाल #bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026