रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित मुख्य सप्लायर युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित मुख्य सप्लायर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी अनुसार 16 मार्च 2024 को दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में अवैध 2450 प्रतिबंधित टैबलेट मामले में मुख्य सप्लायर नरेंद्र सिंह उर्फ कालू भाट निवासी चक 5 K L लखुवाली पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन को अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान अभी जारी हैं