तिरोड़ी: मानदेय नहीं मिलने से परेशान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओ ने परियोजना अधिकारी और नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
आंगनवाड़ी नर्सरी स्कूल शिक्षिका/सहायिका एकता संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र रानाड़े और नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है जिस कारण उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी हो रही है।