तिरोड़ी: विधायक ने सिंगोड़ी में किया गाय बछड़ा की प्रतिमा का लोकार्पण, गौ माता की रक्षा की दिलाए प्रतिज्ञा
चुनाव प्रचार के दौरान जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत सिंगोड़ी की ग्रामीण जनता की मांग को पूरा करते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने शुक्रवार 26 जनवरी को श्रीराधा कृष्ण गोंविद मंदिर में गाय बछड़ा की प्रतिमा को लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश भी दिए।