मड़ियाहू: मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन
मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के नेतृत्व में नये आपराधिक कानूनों के जागरूकता अभियान 2.0 के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष मड़ियाहूं ने नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं जैसे शून्य एफआईआर, E-FIR, समयबद्ध न्याय व फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग तथा पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी।