जगदीशपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर कामेश्वर नाथ मंदिर में बाबा का अद्भुत श्रृंगार
कसावन की तीसरी सोमवारी पर नाथनगर थाना परिसर स्थित प्राचीन कामेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार की शाम करीब सात बजे बाबा भोलेनाथ का अद्भुत और मनमोहक श्रृंगार किया गया। फूलों और आकर्षक सजावट से बाबा का दरबार सजा रहा। श्रृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन कर जल अभिषेक वह पूजा अर्चना की।