मुगलसराय: मुगलसराय के प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम में कीड़ा मिलने की शिकायत, बीएसए ने जांच के निर्देश दिए
मुगलसराय के पूर्वी बाजार प्राथमिक विद्यालय में बीते शुक्रवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। वही मामले में आज शनिवार सुबह 10 बजे को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुणवक्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगा।