वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला कथित तौर पर रील बनाने के लिए जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि महिला निर्धारित समय से पहले कोर्ट परिसर पहुंची और न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठकर "ऑर्डर-ऑर्डर" कहते हुए वीडियो बनाने लगी। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में वास्तविक न्यायाधीश के पहुंचने पर महिला और पुलिस के बीच बहस भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रील बनाने की बढ़ती सनक पर सवाल उठा रहे हैं।
.
.
.
.
#Varanasi #ViralVideo #ReelCulture #SocialMedia #CourtRoom
Fatehabad, Agra | Jun 13, 2026