पथरगामा: पथरगामा रानीपुर में 15 दिन बाद लौटी बिजली नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगा।
प्रखंड के रानीपुर गांव में 15 दिन से चली आ रही बिजली की समस्या गुरुवार को 3:00 बजे दिन में दूर हो गया। श्रम नियोजन मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव की पहल पर गांव में 100 केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया इसके बाद ग्रामीणों के घरों में फिर से बिजली की रोशनी लौट आई।