तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने 14 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर और दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस 14 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर 2 पियक्कड़ को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शाम 5 बजे बताया कि तस्कर बेलदारी टोला के संतोष साह को गिरफ्तार किया गया। जबकि शंकर सरैया चौक के पास से गश्त के दौरान दो शराबी को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए शराबी कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमवा का शशिरंजन कुमार व उदय साह।