तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने रविवार को नकली पार्ट्स बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, तुरकौलिया पुलिस ने की कुर्की कार्रवाई
रघुनाथपुर पुलिस टीवीएस कम्पनी का नकली पार्ट्स बिक्री करने वाले आरोपी को रविवार 3 बजे गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपी गंडक कॉलोनी रामप्रवेश दुबे है। जिस पर टीवीएस कम्पनी का नकली रैपर लगा कर पार्ट्स बिक्री करने के मामले प्राथमिकी दर्ज है। सेमरा बेलवतिया में हत्या का प्रयास व दंगा के आरोप में 12 वर्षो से फरार आरोपी शेख एजाज व अफताव आलम के घर कुर्की जब्ती की।