तुरकौलिया: जयसिंहपुर दक्षिणी पैक्स का चुनाव गुरुवार को पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ
जयसिंहपुर दक्षिणी पैक्स चुनाव गुरुवार को पुलिस प्रशासन की उपस्तिथि में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। बीडीओ सह आरओ प्रियंका कुमारी ने 6 बजे बताया कि देर शाम तक कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाता सुवह 7 बजे से लाइन लगे।मतों की गिनती आज ही देर रात तक कर विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव में सीओ संतोष कुमार,एआरओ सह बीपीआरओ अताउल हक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।