तुरकौलिया: चैलाहा टाल वार्ड 13 के ग्रामीणों ने पिछले 4 वर्षों से नल जल का पानी न मिलने पर शनिवार को किया प्रदर्शन
चैलाहा टाल वार्ड 13 के ग्रामीण पिछले 4 वर्षों से नल जल का पानी नही मिलने के कारण शनिवार को सुबह 8 बजे धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण प्रयाग सहनी ने बताया कि वर्ष 19 में नल जल चालू हुआ। एक वर्षो तक पानी मिला,उसके बाद खराब हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर एजेंसी द्वारा मरम्मत किया गया। लेकिन एक सप्ताह बाद फिर से खराब हो गया। जिसके बाद चापाकल का पानी पी।