नवादा: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक गंभीर रूप से घायल
नवादा शहर के जवाहर नगर स्थित नारद संग्रहालय के पास मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घायल चालक की पहचान गोंदापुर गांव निवासी कुंदन सिंह के रूप में की गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद यह सड़क किनारे पलट गया।
#Nawada #नवादा #ERickshawAccident #BreakingNews #BiharNews
Nawada, Nawada | Jun 23, 2026