मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर में 'संडेज ऑन साइकिल' की 100वीं रैली, युवाओं ने दिखाया फिटनेस और ओलंपिक सपना
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम मंत्रालय के तहत मिर्जापुर में रविवार को 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का 100वां संस्करण निकाला गया। डॉ. शिव शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जिसमें 80 से 100 युवा और बच्चे शामिल हुए। मिर्जापुर यातायात पुलिस और 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवकों ने सफल आयोजन में अहम योगदान दिया।