लालगंज: देवगांव थाना की पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में देवगांव थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव मय हमराह फोर्स ने पुश्तैनी स्टोर में धान का बीज रखने के विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी बृजेश कुमार सिंह को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के पास लाठी बरामद किया है ।