टीकमगढ़: दिगौड़ा थाना क्षेत्र के गांव से महिला लापता, पुलिस कर रही है जाँच
मामला दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव का है जहां पर एक महिला लापता हो गई है। दिगौड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव से 31 वर्षीय महिला परिजनों को बिना बताए कही चली गई है। परिजनों ने महिला की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने थाने में शिकायत की है।