टीकमगढ़: सिमरा गांव के पास सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया
टीकमगढ़ जिले के सिमरा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम हरप्रसाद अहिरवार निवासी परा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से जतारा से अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते में सिमरा गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।