टीकमगढ़: विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले की विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम मुकेश निवासी सतगुवा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति विंध्यवासिनी माता मंदिर से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।